देवरिया, मई 13 -- भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के राजीव नगर चौराहे पर एक सब्जी दुकानदार का आठ हजार रुपये लेकर फरार हो गया। गोहरिया के रहने वाले बृजभान कुशवाहा चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाते हैं।आरोप है कि एक व्यक्ति 500 रुपये का ब्याज मांगा, जैसे ही वह अंदर प्याज लेने के लिए गए, इस बीच संबंधित व्यक्ति उनके कुर्ता से आठ हजार रुपये निकाल कर फरार हो गया। उनके शोर करने पर आसपास के लोग सक्रिय तो हुए, लेकिन तब तक उचक्का फरार हो गया। यह भी पढ़ें- अंबा सब्जी बाजार में महिला का पर्स कटा, देर तक हंगामा यह भी पढ़ें- विकासनगर बाजार में वृद्ध से झपटमारी, आरोपी युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...