हाजीपुर, जून 13 -- भगवानपुर। सं.सू. थाना क्षेत्र के बिठौली गांव स्थित अपने घर से सब्जी खरीदने के लिए इमादपुर चौक के लिए निकला युवक वापस घर नहीं लौटा। इस संबंध में युवक के पिता मोहम्मद मुन्ना अंसारी ने भगवानपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। दर्ज मामले में कहा गया है कि मेरा पुत्र मोहम्मद मोस्ताक बीते 10 जून को समय करीब 04 बजे शाम को घर से पैदल सब्जी खरीदने के लिए इमादपुर चौक के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद हमलोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। ज्ञात हो कि मेरे पुत्र मो. मोस्ताक की शादी अगामी 14 जून को भगवानपुर थाना क्षेत्र के ही असोई लच्छी राम निवासी अजीम अंसारी के पुत्री के साथ होनी तय थी। यह भी पढ़ें- सब्जी खरीदने निकला युवक लापता, एफआईआर दर्ज पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। राजेश

हिंदी ह...