रांची, दिसम्बर 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के मोरहाबादी बिरसा कॉलोनी गली नंबर पांच के रहने वाले राजन कुमार दास का मोबाइल चुरा लिया गया है। यह घटना तब घटी, जब वह 17 दिसंबर को मोरबादी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गए हुए थे। इस संबंध में राजन ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...