गाज़ियाबाद, जनवरी 31 -- मुरादनगर। आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर में दोस्त के साथ सब्जी खरीदने के लिए बाजार गए युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। दोनों को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर स्थित न्यू टाइप वन निवासी उज्जवल अपने दोस्त दर्शन के साथ छोटी मार्केट में सब्जी खरीदने के लिए गया था। वहां पर उज्जवल की रितिक लाखा के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ी कि रितिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार व ईट से वार कर दोनों को गंभीर रुप से घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत उंहे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया,लेकिन हालत गंभीर होने पर गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ग...