बस्ती, जनवरी 12 -- रुधौली। थानाक्षेत्र के मल्हवार निवासी एक व्यक्ति का बुधवार को नगर पंचायत रुधौली के साप्ताहिक लगने वाले बुद्धि बाजार में सब्जी खरीदने के दौरान साइकिल चोरी हो गया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। मल्हवार निवासी रामनाथ गौतम बुधवार को नगर पंचायत रुधौली स्थित बुद्धि बाजार में साइकिल से सब्जी खरीदने गए हुए थे। वह साइकिल खड़ा कर सब्जी खरीद रहे थे। अचानक अज्ञात चोर साइकिल उठा ले गया, जिस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...