जहानाबाद, अप्रैल 11 -- अनहोनी की आशंका से परिजन चिंतित, पुलिस को दी गई सूचना घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के घोसी बाजार स्थित प्रखंड कॉलोनी मोहल्ले से सब्जी खरीदारी को लेकर निकाला सब्जी विक्रेता गायब हो गया है। गायब सब्जी विक्रेता का नाम सुनील कुमार बताया जाता है। इस संदर्भ में सुनील की पत्नी रीना देवी के द्वारा घोसी थाना में गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया गया है। घटना के संदर्भ में घोसी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार का बताना है कि पुलिस आवेदन के आलोक में जांच कर रही है। दरअसल सुनील को शुक्रवार के सुबह जहानाबाद में देखा गया था इसके बाद वह गायब है। परिजनों के द्वारा सगे संबंधी समेत व्यापार से जुड़े लोगों से संबंध स्थापित कर जानकारी ली गई लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...