हिन्दुस्तान टीम, नवम्बर 23 -- यूपी के सिद्धार्थनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चिल्हिया थाना क्षेत्र के बोकनार गांव में शुक्रवार रात आठ बजे एक महिला के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या का खुलासा हो गया है। उसका कातिल कोई और नहीं उसका पति ही निकला जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण सिर्फ इतना था कि पत्नी ने सोयाबीन की सब्जी बनाने की बात बताई तो पति ने आपा खोकर उसके सिर पर प्रहार कर मौत की नींद सुला दिया। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने रविवार को पुलिस लाइंस में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे चिल्हिया थाना क्षेत्र के बोकनार गांव में 32 साल की हाजरा का शव गांव के बाहर एक झोपड़ी में मिला था। जिसमें पति-पत्नी रहते थे। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। जिसे देख कर अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.