मुरादाबाद, मई 22 -- सब्जी के पैसे को लेकर हुए विवाद में दो लोग घायल हो गए थे, जिनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरीदनगर निवासी शबिस्ता पत्नी अब्दुल सलाम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही बुन्दू पुत्र गफ्फार,इब्राहीम पुत्र बुन्दू, रईस पुत्र बुन्दू निवासीगण फरीदनगर तथा अयूब अक्सर दबंगई दिखाकर मुफ्त में सब्जी ले जाते थे और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़िता ने बताया कि रविवार सुबह इब्राहीम ने अब्दुल सलाम से सब्जी लेने के बाद पैसे मांगने पर विवाद शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट करने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोप है कि कुछ ही देर बाद वह अपने भाई रईस और अयूब के साथ लाठी-डंडे और छुरी ...