मिर्जापुर, जुलाई 12 -- राजगढ़। थाना क्षेत्र के दरवान गांव में शुक्रवार को सब्जी के खेत में पानी जाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से दो महिलाएं घायल हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। दरवान गांव की सोनी देवी के खेत में गांव के ही रामचंद्र पानी बहा रहे थे। मना करने पर मारपीट करने लगे। विपक्षियों ने मारपीट कर 40 वर्षीय सोनी देवी तथा उनकी 17 वर्षीय पुत्री प्रियंका सिंह को घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...