सब्जी के खरीदार नहीं, हताश किसानों ने खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर
बिहारशरीफ, मई 24 -- हिन्दुस्तान पड़ताल : सब्जी के खरीदार नहीं, हताश किसानों ने खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर मंडी में भिंडी, परवल और बोरा की कीमत प्रति किलो महज 2 रुपए कीमत धड़ाम होने से प्रति कट्ठा हजार से 15 सौ रुपये का हो रहा नुकसान तुड़ाई और मंडी तक ले जाने का भाड़ा भी नहीं निकल रहा नूरसराय के सरदार बिगहा में कई किसानों ने जोत दी फसल फोटो सब्जी : नूरसराय के सरदार बिगहा के खेत में लगी भिंडी की फसल, जिसपर एक-दो दिन में चलेगा ट्रैक्टर। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नालंदा को सब्जी का कटोरा कहा जाता है। अकेले बिहारशरीफ और आस-पास के करीब 30 गांवों में 25 हजार बीघे से अधिक में सब्जी की खेती होती है। मौसम ने साथ दिया तो खेतों ने बंपर पैदावार मिल रही है। लेकिन, बाजार में मांग और दाम इस कदर धड़ाम हुए हैं कि मंडी में थोक कारोबारी भिंडी, परोर और बोरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.