बगहा, मार्च 21 -- नरकटियागंज। बारिश के बाद आम तौर पर सब्जी की खेती में कीटों का प्रकोप बढ़ता है। ऐसे में मौसम साफ होने के बाद सब्जी की खेती करने वाले किसानों को सचेत रहने की जरूरत है। यह बातें कृषि अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा आर पी सिंह ने कही है। डा सिंह ने बताया कि गर्मियों में होने वाली सब्जियों कद्दू, लौकी, करेला, नेनुआ आदि की रोपाई कर चुके हैं, उनके लिए यह बारिश अच्छी है। किंतु बारिश के बाद रोग एवं कीट का प्रकोप ना हो और अच्छी उपज के लिए भी अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होते ही केंद्र के वैज्ञानिकों से सलाह लेकर दवा का छिड़काव अवश्य करें। उन्होंने कहा कि नमी और आद्रता बढ़ने से कीटों का प्रजनन बढ़ता है। पौधों की पत्तियों और तनों पर पानी जमा होने से कीटों को आश्रय मिलता है। साथ ही बारिश के बाद तापमान और आर्द्र...