सब्जी की खेती जलमग्न होने से किसान हुए बेहाल
हमीरपुर, मई 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा बांध के गेटों की मरम्मत को लेकर छोड़े जा रहे पानी से बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से सब्जी की खेती करने वाले किसानों की परेशानियां बढ़ गई है। फसलें जलमग्न हो जाने से परेशान बेरी गांव के बाशिन्दों से डीएम से फरियाद कर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की।बेरी गांव के राजू निषाद, रामकरण, बलवीर, सोनू निषाद, रामलखन, हरिशचंद्र, संतोष, रामसजीवन, गया प्रसाद, रामकृपाल, मुकेश, अखिलेश, कल्लू, फुल्लू, भागवती, माया देवी, रेखा देवी, श्रीदेवी आदि दर्जनों किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए बताया कि वह लोग गर्मियों के मौसम में नदी की रेत पर सब्जी की खेती करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। मगर बेतवा नदी का अचानक जलस्तर बढ़ने से उनकी सब्जी की खेती जलमग्न हो गई है। जिससे उनकी लागत के साथ ही मेहनत पर पानी फिर गया है। परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.