आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज ब्लाक क्षेत्र का बूढ़ावर गांव सब्जी का बीज तैयार करने का हब बन रहा है। यहां के किसान फूल गोभी, कुम्हड़ा, बोड़ो और करैला आदि सब्जी का बीज तैयार कर रहे हैं। यहां के तैयार उन्तशील बीज की मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिसा में डिमांड हो रही है। इस समय छत्तीसगढ़ में सब्जी का बीज भेजा रहा है। बूढ़ावर गांव के करीब दो दर्जन किसान 100 बीघा में सब्जी का बीज तैयार करते हंै। इनमें से कुछ किसान लंबे समय से सब्जी का बीज तैयार कर रहे हैं। यहां पर अरली, मध्य और पछेती तीनों बीज तैयार किया जाता है। बीज को तैयार होने में चार से छह माह तक का समय लग जाता है। किसानों ने बताया कि अप्रैल-मई में छत्तीसगढ़, मई-जून माह में मध्य प्रदेश और जून-जुलाई माह में ओडिसा में सब्जी के बीज की मांग रहती है। जुलाई माह में आजमगढ़ और आस-पास क...