बिहारशरीफ, जून 5 -- पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्राइमरी वेजिटेबल कोऑपरेटिव सोसाइटी (पीवीसीएस) में हरित संघ एवं वेजफेड के तत्वावधान में किसानों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण सब्जी उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समन्वयन असदुल्लाह ने किया। उन्होंने किसानों को कृषि आधारित उद्यमिता, मूल्य संवर्धन तथा बाजार आधारित उत्पादन प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पीवीसीएस अध्यक्ष रवि रंजन कुमार के नेतृत्व में किसानों को संगठित कर सहकारी मॉडल को मजबूत बनाने के प्रयासों की सराहना की गई। किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे आय बढ़ाने के नए अवसरों की जानकारी मिली है। कार्यक्र...