झांसी, जून 15 -- झांसी (मऊरानीपुर)। झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ग्वालियर से पन्ना जा रही सब्जियों से भरी पिकअप बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि वाहन में भरी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। मऊरानीपुर क्षेत्र के बसरिया के पास नेशनल हाईवे का है। ग्वालियर से सब्जियां भरकर पन्ना जा रही एक पिकअप रविवार देर रात हाईवे से गुजर रही थी। तभी सामने आए एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। हालांकि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोमवार सुबह क...