गाजीपुर, मार्च 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में बुधवार को एकीकृत बागवानी विकास मिशन दो दिवसीय सेमिनार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सेमिनार में डॉ. दीपक प्रजापति की ओर से मृदा संरक्षण और सब्जियों में लगने वाले रोग के विषय में बताया गया। डॉ. शिव कुमार सिंह ने वर्मी कम्पोस्ट तथा फलों और सब्जियों में वैल्यू एडिसन के बारे में बताया। स्वामी सहजानन्द फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के निदेशक रूदप्रताप सिंह की ओर से जैविक विधि का उपयोग करते हुए गाय के गोबर से बने वर्मी कम्पोस्ट का खेतों में अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, यूपी डास्प के परियोजना अधिकारी वीके राय, भूमि संरक्षण अधिकारी जीतलाल गुप्ता के साथ अन्य विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के योजनाओं के बारे में कृषकों...