झांसी, फरवरी 3 -- झांसी। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में बुलंदशहर से आधा सैकड़ा किसानों का दल आया है। यह किसान पांच तक कृषि तकनीक के बारे में जानकारियां दी जाएगी। सब्जियों के साथ मशरूम के बारे में भी विशेष जानकारी दी जानी है ताकि किसान कमाई के श्रोत बढ़ा सकें। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में आज उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जनपद से आए 50 किसानों के दल ने भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। यह किसान दल विश्वविद्यालय में पांच दिनों तक रहकर आधुनिक कृषि तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान किसानों को फसल उत्पादन, सब्जी उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित कृषि की विभिन्न विधाओं की वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इ...