सब्जियों के दाम में भारी गिरावट से किसान चिंतित, लागत निकालना भी हुआ मुश्किल
छपरा, जून 12 -- कम कीमत मिलने से किसानों को घाटे की आशंका सताने लगी अनुकूल मौसम और अच्छी पैदावार के कारण बाजार में सब्जियों की आपूर्ति बढ़ी फोटो 21- दरियापुर के दुर्बेला में खेत में लटकी लौकी की फसल दरियापुर, एक संवाददाता। क्षेत्र के सब्जी उत्पादक किसान इन दिनों बाजार में सब्जियों के लगातार गिरते दाम से परेशान हैं। पिछले करीब 20 दिनों से अधिकांश सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट बनी हुई है, जिसके कारण किसानों को अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। कम कीमत मिलने से किसानों में मायूसी का माहौल है और उन्हें फसल में घाटे की आशंका सताने लगी है। किसानों का कहना है कि करेला, टमाटर और बैंगन को छोड़कर अधिकांश सब्जियों के दाम उत्पादन लागत की तुलना में काफी कम हैं। सब्जी उत्पादक किसान बबलू सिंह, राजेंद्र राय और वकील सिंह ने बताया कि इस वर्ष क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.