फतेहपुर, अप्रैल 28 -- फतेहपुर। आसमान से बरसती आग में सिर्फ इंसान नहीं प्रभावित नहीं है, खेती किसानी पर भी व्यापक असर पड़ा है। सब्जी की फसलों की उत्पादता कम होने से बाजार में मौसमी सब्जियों की आवक कम हुई है, जिसका सीधा असर दाम पर पड़ा है। पिछले वर्ष की तुलना में अधिकांश सब्जियां लगभग दोगुनी कीमत पर बिक रही हैं, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। बाजारों में सब्जियों की कीमतों में गिरावट न आने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है, वहीं किसान बढ़ती लागत का हवाला देकर दाम कम करने में असमर्थता जता रहे हैं। शहर और कस्बों के बाजारों में करेला, भिंडी, परवल और तरोई जैसी सामान्य सब्जियां भी महंगी बनी हुई हैं। गृहिणियों का कहना है कि पहले जहां एक बार में कई तरह की सब्जियां खरीदी जाती थीं, अब बजट के चलते कम मात्रा में ही खरीदारी करनी पड़ रही है। इससे परिवार के ...