सब्जियों की बढ़ती कीमत ने बिगाड़ा किचन का बजट
पाकुड़, जून 28 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों सब्जियों के भाव में आए दिन उतार-चढ़ाव होने से आम लोग काफी परेशान हैं। विशेष कर हरी सब्जियों के महंगा होने से किचन से दूर होती जा रही है। लोगों की थाली में वर्तमान समय में बहुत कम मात्रा में हरी सब्जी देखने को मिल रही है। स्थानीय किसान के अलावे सब्जी विक्रेता अधिकांश मात्रा में पश्चिम बंगाल के मंडियों से सब्जी लाकर बेचते हैं। वहां की मंडियों में सब्जियों की उपलब्धता कम होने पर कीमतों में बढ़ोतरी हो जाती है। जिसकी वजह से स्थानीय बाजार में सब्जी की कीमत में अस्थिरता आ जा रही है। इससे गृहिणियों के किचन का बजट बिगड़ जा रहा है। सब्जियों की कीमत में आई अस्थिरता ने जहां एक ओर परिवार के सदस्यों के मुंह का जायका बदल दिया है, वहीं लोगों का कहना है कि अब तो टमाटर-मिर्च की चटनी बनाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.