फरीदाबाद, मार्च 23 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। शहर में बारिश और परिवहन भाड़े में बढ़ोतरी से सब्जियों के दामों में उछाल आया है। अनेक सब्जियां 30 फ़ीसदी तक महंगी हो गई हैं। मंडियों में आवक कम हो रही है। इसका सीधा असर आम लोगों की रसोई पर पड़ रहा है। सब्जियां धीरे-धीरे थाली से दूर होती जा रही हैं। इसे लेकर घरेलू महिलाओं ने गुस्सा जताया हैलोगों के मुताबिक मंडी में इन दिनों फूल गोभी 30 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 40 रुपये किलो हो गई है। इसी प्रकार घीया 30 से 40 रुपये, तोरई 50 से 60 रुपये और करेला 60 से 80 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके अलावा टमाटर, भिंडी, बैंगन और हरी मिर्च समेत कई अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार तेजी बनी हुई है।व्यापारियों के अनुसार बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर सब्जियों की पैदावार और आपूर्ति प्रभावित हुई है। ऐसे में करीब 80 से 9...