गुड़गांव, मार्च 23 -- गुरुग्राम/सोहना, संवाददाता। बेमौसम बारिश से मिलेनियम सिटी में सब्जियां की कीमतों में 30 से 40 फीसदी तक दाम बढ़ गए है। जिससे आम लोगों के जेब पर प्रभाव पड़ा है। मंडी में सब्जियों की आवक कम होने से फुटकर बिक्रेता दाम बढ़ा दिए है। इसमें शिमला मिर्च, फूल गोभी, हरी मटर, भिंड्डी, बैंगन, गाजर समेत अन्य सब्जियां शामिल है। खांडसा मंडी के आढ़ती हरिवंश सिंह, जय प्रकाश सिंह ने कहा कि बारिश से मंडियों में सब्जियों की आवक में कमी आई है। हर सब्जी पर दाम बढ़ने से फुटकर बिक्रेता अब 30 फीसदी अधिक दाम पर बेच रहे हैं। मंडी में बाहरी सब्जियों की आवक बढ़ने के बाद से कीमतों में कमी आएगी। अभी गर्मी की सब्जियां कम आ रही हैं। इसके आने के बाद दाम कम हो सकेंगे।सब्जियों पर पड़ा बारिश का असर:गर्मी की सब्जियों ने दस्तक दे दी है। लेकिन पिछले दिनों हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.