भागलपुर, फरवरी 24 -- सबौर में एनएच 80 के चौड़ीकरण निर्माण कार्य के कारण इंग्लिश फरका के समीप डायवर्जन पुलिया पर भारी एवं हल्के वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सोमवार की सुबह से ही भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई तथा कई जगहों पर रुक-रुक कर जाम लग रहा था। वाहनों की कतार सबौर से शंकरपुर तक फैल गई। ब्लॉक चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, फरका, इंग्लिश, ममलखा, मसाढ़, बीएयू गेट, शंकरपुर आदि जगहों पर भी जाम लगा। जाम में स्कूली बसों के अलावा कई खाली एंबुलेंस और मरीज ले जा रही गाड़ियां भी फंसी रहीं। सबौर पुलिस ने दिनभर जाम खुलवाने की मशक्कत की, लेकिन देर शाम तक भारी वाहनों की लंबी कतार बनी रही। सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि जाम और लंबी कतार को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। इंग्लिश के पास डायवर्जन सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.