भागलपुर, मई 23 -- सबौर संवाददाता।नगर पंचायत सबौर के सभी वार्डों में शुक्रवार को पांचवें दिन भी साफ सफाई पूरी तरह बंद रही। लगातार 5 दिनों से सफाई कर्मी मजदूर सुपरवाइजर चालक को मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके कारण साफ सफाई बंद हो गया है। सफाई बंद होने के कारण सभी वार्डों में हर जगह कूड़ा का ढेर लग गया है। कहीं नाले में कूड़ा भर जाने से सड़क पर बारिश व घरों का पानी फैलने से सड़क पर कीचड़ हो गया है। आम लोगों को कीचड़ से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। इस संबंध में सबौर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि जो भी समस्याएं मजदूर की परेशानी है उसका जल्द निदान किया जाएगा शनिवार को हर हाल में साफ सफाई का कार्य शुरू होगा। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्...