सबौर कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन
भागलपुर, अगस्त 26 -- सबौर, संवाददाता। सबौर कॉलेज में मंगलवार को बिहार सरकार के विद्यार्थी सहयोग पोर्टल को लेकर विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्देश्य छात्रों-छात्राओं को पोर्टल के बारे में जागरूक करना और उनकी समस्याओं, शिकायतों व सुझावों के समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार झा, बर्सर डॉ. राकेश रंजन, नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमारी और नोडल पदाधिकारी डॉ. कुमार नित्य गोपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि यह पोर्टल विद्यार्थियों के लिए अमूल्य वरदान है, जिससे वे अपनी शिकायतें सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं। नोडल अधिकारी ने हेल्पलाइन नंबर 1100 की भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- विद्यार्थी सहयोग शिविर में पहले दिन सहयोग पोर्टल से अवगत हुए छात्र शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.