सबौर कॉलेज में दूसरे छात्र सहयोग शिविर का आयोजन
भागलपुर, सितम्बर 23 -- सबौर, संवाददाता। सबौर कॉलेज में मंगलवार को दूसरे विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और पोर्टल की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. नाज परवीन, डॉ. मनिलाल पासवान, सबौर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमारी तथा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के नोडल पदाधिकारी डॉ. कुमार नित्य गोपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार झा ने वीडिओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा छात्रों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि छात्र इस पोर्टल के माध्यम से अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.