भागलपुर, मई 3 -- सबौर संवाददाता। सबौर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन शनिवार को कॉलेज के छात्र-छात्राओं व स्वयंसेवकों को आपदा से बचाव को लेकर प्रशिक्षण राजकीय आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने दिया। कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राकेश रंजन ने एसडीआरएफ टीम से आए हुए इंस्पेक्टर नीलू कुमार और हवलदार कमलेश कुमार का स्वागत किया। कार्यक्रम में सीपीआर देने, सर्पदंश पर बचाव, वज्रपात के समय क्या करना चाहिए और अत्यधिक रक्तस्राव को कैसे रोका जाए, विषय में विस्तार से बताया गया। कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. नाज परवीन ने टीम को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में शिक्षक डॉ. पारस मणि झा, डॉ. कुमार नित्य गोपाल, डॉ. रंजना कुमारी, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. मेघा सिंह आदि मौजू थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...