भागलपुर, अप्रैल 27 -- सबौर। नगर पंचायत सबौर के ब्राह्मण टोला में रविवार को 63 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार शराब तस्कर सबौर ब्राह्मण टोला निवासी पिंकू चौधरी बताया जाता है। इस संबंध में सपोर्ट थाना अध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा कि 63 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...