भागलपुर, जून 14 -- सबौर, संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय में शनिवार को खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन सबौर बीडीओ प्रभात रंजन सीओ सौरव कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार पाल सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के किसानों को सबौर बीडीओ प्रभात रंजन ने कहा कि बिहार कृषि एप को किसान अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड कर सरकार द्वारा संचालित किसानों के लिए सरकार द्वारा संचालित किसानों के लिए मिलने वाले लाभ को अधिक से अधिक जानकारी लेकर लाभ लें। वही सबौर सीओ सौरभ कुमार ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के किसान सलाहकार कृषि समन्वयक राजस्व कर्मचारी सहित अन्य कर्मी से समन्वय स्थापित कर फार्मर रजिस्ट्री केवाईसी कार्य अवश्य करा लें क्योंकि कृषि लाभ लेने के लिए किसानों को...