धनबाद, जुलाई 4 -- स्टेशन रोड स्थित हिल कॉलोनी मजार शरीफ में नई वक्फ प्रबंधन समिति को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया। जुमे की नमाज के बाद कमेटी से जुड़े दो पक्ष आमने-सामने हो गए और बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में एक पक्ष से वाजिद खान जख्मी हो गए। उनके सिर पर चोट आई है। वाजिद खान लहूलुहान अवस्था में धनबाद थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। इसके बाद धनबाद थाना की पुलिस पहुंची स्थिति को काबू में किया। घायल वाजिद खान ने आरोप लगाया कि नमाज के दौरान लोगों को उकसाया गया, जिसके बाद उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने निसार खान के पुत्र सहजान खान पर हमला करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि घटना के दौरान मस्जिद परिसर स्थित उनके कमरे से करीब 1.5 लाख रुपये नकद और लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली गई। उन्होंने दावा ...