नई दिल्ली, जुलाई 8 -- केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने भारत और इंडोनेशिया के बीच संयुक्त रूप से सबांग बंदरगाह को विकसित करने पर बनी सहमति की बुधवार को प्रशंसा की और इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि यह समझौता ग्रेट निकोबार बंदरगाह परियोजना के साथ मिलकर, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक मौजूदगी को काफी मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की वजह से भारत को मिली शानदार भौगोलिक बढ़त के बावजूद, कांग्रेस की सरकारों ने इस रणनीतिक अवसर का लाभ नहीं उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वस्तरीय समुद्री बुनियादी ढांचे में निवेश करने, मलक्का जलडमरूमध्य के आसपास भारत की स्थिति को मजबूत करने और भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर राष्ट्रीय शक्ति बढ़ाने के बजाय, रण...