मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- सकरा। एनएच स्थित सबहा चौक पर शनिवार को एक विक्षिप्त का शव मिला। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने मामले की छानबीन की। थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि काफी दिनों से विक्षिप्त युवक सकरा बाजार से सबहा चौक तक घूमते देखा जा रहा था। किसी अज्ञात बीमारी से मौत प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...