वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर विकास मंत्री डॉ. एके शर्मा ने कहा कि सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए आमलोगों के फीडबैक सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। शुक्रवार को प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौर, नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों के साथ वेबिनार के दौरान नगर विकास मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने अधिकारियों से अधिक से अधिक लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि जन-आंदोलन बनना चाहिए। वेबिनार के बाद नगर निगम मुख्यालय के सभागार में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने पार्षदों के साथ बैठक की और इस बार काशी को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष पांच शहरों में स्थान दिलाने के प्रयास में जुट जाने को कहा। यह भी पढ़ें- लोगों से फीडबैक लेकर शहरों की ठीक की जाएगी सफाई महापौर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण...