नई दिल्ली, जनवरी 29 -- शिलांग। मेघालय के पूर्वी खासी जिले में स्थित मावलीनांग अब से प्रत्येक रविवार को पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। मावलीनांग को एशिया के सबसे स्वच्छ गांव के तौर पर जाना जाता है। 'डोरबार' या ग्राम परिषद ने कहा कि रविवार अधिकतर लोगों के लिए धार्मिक अनुष्ठान का दिन होता है। इसके मद्देनजर मावलीनांग अब आगुंतकों के लिए सोमवार से शनिवार तक ही खुला रहेगा। रेस्तरां, दुकानें, ठेलें और सार्वजनिक शौचालयों सहित पर्यटन से संबंधित सभी सेवाएं भी रविवार को बंद रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.