बागपत, जनवरी 12 -- बागपत। जिले में सोमवार को पारा जहां सबसे कम दर्ज किया गया वहीं दिन भर निकली चटकदार धूप ने बडी राहत दी। हालांकि सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। मगर सुबह के 11 बजते ही धूप निकल आई, जिससे कोहरे की चादर पूरी तरह गायब हो गई। हालांकि धूप के निकलने के बाद भी तेज रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को गलन भरी सर्दी से पूरी राहत नहीं मिल सकी। सोमवार की सुबह एकाएक घना कोहरा छा गया। जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। दुर्घटनाओं से बचने के लिए चालकों ने वाहनों की स्पीड धीमी रखी। वहीं, दिल्ली-शामली रेलमार्ग की कई ट्रेनें भी कोहरे की वजह से देरी से चली। हालांकि सुबह करीब 11 बजे चटकदार धूप निकलने के कारण लोगों को आगामी बसंत ऋतु के आगमन का सुखद आभास हुआ। मौसम पूरी तरह खुला रहने से ...