औरंगाबाद, जून 10 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवारत निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर बुधवार को अंबा स्थित प्रसिद्ध मां सतबहिनी मंदिर परिसर में विशेष पूजा-पाठ, हवन एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन के साथ राष्ट्र की समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। यह भी पढ़ें- सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री बने रहने पर विशेष पूजा-अर्चनाकार्यक्रम की विशेषताएँ विधान परिषद सदस्य दिलीप कुमार सिंह की उपस्थिति रही। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया गया, जिसके बाद मंदिर परिसर में भव्य आरती और महाआरती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। य...