नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने सीरीज में पहली जीत दर्ज करते हुए भारत को 87 रनों से हराया, जोकि टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ 259 रनों का विशाल स्कोर बनाय, जोकि टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम को टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया हार का दोषी? बताया कहां फिसला चौथा मैचभारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार इंग्लै...