वाशिंगटन, मार्च 19 -- हालिया घटनाक्रमों ने मध्य पूर्व में युद्ध को एक बेहद खतरनाक मोड़ पर ला खड़ा किया है। इजरायल और ईरान के बीच चल रहे सैन्य टकराव ने अब सीधे तौर पर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को खतरे में डाल दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि यदि उसने कतर के एलएनजी संयंत्रों पर दोबारा हमला किया, तो अमेरिका ईरान के सबसे महत्वपूर्ण 'साउथ पार्स गैस फील्ड' को पूरी तरह से नष्ट कर देगा। ट्रंप ने ये भी चेतावनी दी कि इसके लिए उन्हें इजरायल की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।साउथ पार्स पर इजरायली हमला और बदल गया युद्ध इस नए विवाद की शुरुआत तब हुई जब इजरायल ने ईरान के 'साउथ पार्स गैस फील्ड' के एक हिस्से पर हमला कर दिया। यह दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस भंडार है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.