नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Redmi के नए फोन जल्द बाजार में धूम मचाने आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं Redmi Note 17 Series में आने वाले स्मार्टफोन्स की। नई सीरीज चीन में 14 जुलाई को डेब्यू करेगी। लॉन्च से पहले सीरीज में शामिल Redmi Note 17 के बारे में कई अहम जानकारियां सामने आ गई हैं। खुद कंपनी के अधिकारियों ने स्टैंडर्ड मॉडल में होने वाले कुछ बड़े अपग्रेड्स की पुष्टि की है, जिनमें डिस्प्ले, बैटरी और एक नया कलर ऑप्शन शामिल है। इससे खरीदारों को यह साफ अंदाजा हो गया है कि आने वाले इस बजट स्मार्टफोन से क्या उम्मीद की जा सकती है। इसका डिस्प्ले सबसे खास होगा। दावा है कि यह रेडमी का सबसे बड़े OLED डिस्प्ले वाला फोन होगा। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...Redmi Note 17 में रेडमी का अब तक का सबसे बड़ा OLED डिस्प्ले मिलेगा रेडमी नोट 17 में रेडमी ...