नई दिल्ली, फरवरी 12 -- 114 new Rafale jets: ऑपरेशन सिंदूर में राफेल फाइटर जेट के जौहर देखने के बाद सरकार और वायुसेना का भरोसा लगातार इस फ्रांसीसी फाइटर जेट पर बढ़ रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को रक्षा अधिग्रहण परिषद(डीएसी) की एक बैठक हुई। इस बैठक में मंत्रालय ने 114 राफेल फाइटर जेट की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह डील करीब 3.25 लाख करोड़ रुपए में होने वाली है। क्रॉनिकल्स की रिपोर्ट के मुताबिक डीएसी के साथ इस बैठक में केवल राफेल फाइटर जेट को लेकर ही चर्चा नहीं हुई, बल्कि तमाम अन्य आधुनिक हथियारों के अधिग्रहण को लेकर भी बात की गई। इसमें मुख्य रूप से फ्रांस से स्कैल्प क्रूज मिसाइल औऱ अमेरिका से P-8I समुद्री निगरानी विमान और भारत के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सुदर्शन रक्षा कवच के लिए एस-400 क...