मुंगेर, अप्रैल 5 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के सिंहपुर स्थित नाथ बाबा स्थान में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्ति का माहौल देखा जा रहा है। कथास्थल भक्ति रसधारा में पुलकित हो रहा है। शुक्रवार की शाम मुख्य अतिथि एसडीएम राजीव रोशन, समिति अध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी, समाजसेवी राकेश चंद्र सिन्हा, पूर्व चैंबर अध्यक्ष संजीव कुमार, शिवशंकर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। श्रीमद भागवत कथा में धुंधली और धुंधकारी से जुड़ा प्रसंग सुनाते हुए मर्मज्ञ कथावाचक उत्तर काशी के त्यागी स्वामी श्रीराम भद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि जवानी में अगर आपने सेवा नहीं की है तो जरूरत पड़ने पर आपकी भी सेवा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था में सभी महिलाओं को कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए। हमारा शास्त्र कहता है कि मां पवित्र रहेगी तो बच्चा भी पवित्र रहेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.