पटना, मार्च 5 -- बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गुरूवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। जिसके बाद से अब वे दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। साफ हो गया है कि बिहार में सीएम की कुर्सी पर नया चेहरा दिखेगा। सीएम की रेस में कई नाम चल रहे हैं। बिहार में सियासी उठापटक के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होने राज्य की राजनीति में इस उथलपुथल को बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण करार दिया। साथ ही अलग नंबर... लिखकर एक पहेली भी छोड़ दी है।अखिलेश ने बीजेपी को घेरा सपा अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा ये दिखने में राजनीतिक अपहरण है, लेकिन दरअसल ये बिहार का आर्थिक अपहरण है। भाजपा ने तो फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया। अगला नंबर. समझदार को इशारा काफी है। इसके अलावा उन्होने एक वी...