सीवान, मार्च 23 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। रविवार 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर जिले भर के स्कूलों में उत्साहपूर्वक प्रभातफेरी निकाली गई। उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार की थीम पर छात्रों ने तख्तियां और बैनर लेकर शिक्षा, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, बाल विवाह, स्वच्छता जैसे सामाजिक मुद्दे पर जागरूकता का संदेश दिया गया। बच्चों ने सबसे प्यारा बिहार हमारा के नारे लगाते हुए विद्यालय के पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया। नारे लिखे तख्तियों के साथ बच्चे और शिक्षक गांव से लेकर शहर तक गली-मोहल्ले में लोगों को बिहार के 114वें स्थापना दिवस पर विभिन्न प्रकार की सामाजिक बुराइयों को छोड़ने का संकल्प दिलाया। रघुनाथपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय निखती कला के बच्चे सुबह 7 बजे ही स्कूल पहुंच गए थे। शिक्षकों के साथ मिलकर सभी ने विद्यालय पोषक क्षेत्र में प्रभात फ...