नई दिल्ली, जुलाई 31 -- Apple हर साल अपने नए iPhone लॉन्च के साथ टेक दुनिया में हलचल मचा देता है। अब कंपनी के अगले फ्लैगशिप iPhone 18 Pro Max को लेकर नई जानकारी सामने आने लगी है। हालांकि Apple ने अभी तक इस स्मार्टफोन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री एनालिस्ट्स के दावों से इसके संभावित डिजाइन, कीमत और फीचर्स की चर्चा तेज हो गई है। इस बार Apple अपने प्रीमियम iPhone की कीमत में बड़ा बदलाव कर सकता है। Apple सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ-साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लॉन्च 12 सितंबर के आसपास हो सकता है। हालांकि, इस साल Apple अपने आम तौर पर अपनाए जाने वाले पैटर्न से हटकर कुछ अलग कर रहा है। पूरी iPhone 18 लाइनअप को एक साथ लॉन्च करने के बजाय, स्टैंडर्...