नई दिल्ली, मार्च 15 -- आजकल लड़के-लड़कियां, बच्चे-बूढ़े सभी जींस धड़ल्ले से पहनते हैं और ये काफी कंफर्टेबल भी रहती है। जींस अब कई नई स्टाइल और कलर में आ चुकी है, जो फैशनेबल दिखाती है। जींस लोगों के लिए स्टाइल स्टेटमेंट भी बन चुकी है और कंफर्टेबल आउटफिट भी। कही भी जाना हो बस जींस-टीशर्ट पहन लिया और चल दिए। महिलाओं ने कुर्ती, सूट के नीचे जींच पहनना शुरू कर दिया। यहां तक कि महिलाएं साड़ी-लहंगे के नीचे भी जींस पहन लेती हैं, जिससे सहज महसूस हो। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर ये आरामदायक जींस आई कहां से, सबसे पहले इसे किसने बनाया और किसने पहना। कैसे मिला जींस का आइडिया, चलिए आज आपको पूरा इतिहास बताते हैं।किसने बनाई जींस जींस बनाने का पूरा श्रेय जर्मन मूल के व्यापारी लिवाई स्ट्रॉस (Levi Strauss) और दर्जी Jacob Davis को जाता है। आज भी आप लिवाई ब्रा...