मुंगेर, मई 19 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जनजातीय गरिमा महोत्सव 2026 के तहत चल रहे जन-भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान में मंगलवार को जिले के बरियारपुर, धरहरा एवं हवेली खड़गपुर प्रखंड में पौधरोपण कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बरियारपुर प्रखंड की रतनपुर पंचायत के खड़ग सरही गांव में डीएम निखिल धनराज ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। इसके बाद डीएम ने स्वास्थ्य शिविर का मुआयना किया। शिविर में मौजूद चिकित्सकों और पदाधिकारियों से बात कर उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में इस इंफोग्राफिक्स को लें जिला प्रशासन के अनुसार मंगलवार को जिले के कुल 11 स्थलों पर पौधरोपण कार्...