नई दिल्ली, जनवरी 28 -- इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रुक ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में ऐतिहासिक पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए ब्रुक ने मात्र 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस शतक के साथ ही वे वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। अपनी इस तूफानी पारी के दौरान ब्रुक ने जोस बटलर, मोईन अली और जॉनी बैर्यस्टो जैसे दिग्गजों के विशेष क्लब में एंट्री मारी है। ब्रुक अंत तक 136 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने मात्र 66 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े। ब्रुक की इस पारी ने उन्हें इंग्लैंड के पावर हिटर्स की सूची में शामिल कर दिया है। इंग्लैंड के लिए सबसे तेज वनडे शतक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.