मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। गुरुवार को दिन की शुरुआत तो बुधवार की तरह बिना कोहरे के हुई। लेकिन शीतलहर से बदन कांप गया। दोपहर बाद लोगों को धूप निकलने की उम्मीद थी पर सूर्यदेव नहीं निकले और दिनभर गलनभरी सर्दी का सामना करना पड़ा। शहर और गांव क्षेत्र में दिनभर अलाव जले। रोजाना कामकाजी वाले लोगों को सर्दी से लगातार मुश्किल हो रही है। गुरुवार को शीतलहर से लोगों को परेशानी हुई। तापमान न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा। बुधवार को दोपहर बाद दो घंटे तक धूप खिलने से हल्की राहत मिल गई थी। गुरुवार को भी जनपद के लोगों को कुछ ऐसी ही उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, दिनभर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। लगातार पड़ रही ठंड लोगों को परेशान कर रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.