सबसे ज्यादा सैलरी वाले PM कौन हैं, हर महीने मिलते हैं इतने करोड़ रुपये
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- सिंगापुर के मंत्रियों के वेतन में 15 साल बाद बढ़ोतरी की गई है। वे पहले ही दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाने वाले अधिकारियों में शामिल हैं। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने मंगलवार को कहा कि अगर वेतन में बदलाव नहीं किया गया तो राजनीति में शीर्ष प्रतिभाओं को आकर्षित करना मुश्किल होगा। इसके अलावा पीएम की सैलरी में भी इजाफा हुआ है। वोंग ने संसद में कहा कि संशोधित वेतन ढांचे के तहत सबसे निचले स्तर के मंत्री का वार्षिक वेतन 11 लाख सिंगापुर डॉलर (करीब 8.68 लाख अमेरिकी डॉलर) से बढ़ाकर 18 लाख सिंगापुर डॉलर (करीब 14.2 लाख अमेरिकी डॉलर) किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए निर्धारित वेतन 22 लाख सिंगापुर डॉलर (करीब 17 लाख अमेरिकी डॉलर) से बढ़कर 36 लाख सिंगापुर डॉलर (करीब 28 लाख अमेरिकी डॉलर) हो जाएगा। इसके अलावा अन्य सांसदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.