वाराणसी, फरवरी 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। काशी में बच्चों में कैंसर के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। पॉपुलेशन बेस्ड कैंसर रजिस्ट्री (पीबीसीआर) की रिपोर्ट के अनुसार काशी में प्रति दस लाख आबादी पर 72.7 लड़के और 39.9 लड़कियां कैंसर की चपेट में हैं। यानी लड़कियों से लड़कों में कैंसर की दर दोगुना है। रिपोर्ट के अनुसार बनारस में कुल कैंसर मरीजों में 0 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 2.4 फीसदी बच्चे हैं। बच्चे सबसे ज्यादा ब्लड कैंसर की की चपेट में हैं। प्रति दस लाख पर पर 11.9 लड़के और 7.2 लड़कियां इससे पीड़ित हैं। रिपोर्ट के अनुसार लड़कों में सबसे अधिक लिम्फॉइड ल्यूकेमिया (रक्त और अस्थि मज्जा), ल्यूकेमिया अनिर्दिष्ट, नॉन-हॉजकिन लिम्फोमा (ब्लड कैंसर का रूप), ब्रेन और नर्वस सिस्टम कैंसर तथा आंख के कैंसर के मामले सामने आए हैं। वहीं लड़कियों में लिम...